Cheteshwar Pujara हार मानने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, आप खुद देख लो ये नजारा
Cheteshwar Pujara ने अपने फैन्स के साथ में इंस्टा रील की है शेयर।
अद्यतन - दिसम्बर 30, 2023 12:39 अपराह्न

Cheteshwar Pujara और रहाणे की फिर से टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई है, अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को नहीं चुना गया था। लेकिन उसके बाद भी रहाणे और पुजारा ने हार नहीं मानी है, ये दोनों ही खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट की तैयारी करने में लगे हुए हैं इन दिनों।
टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे Cheteshwar Pujara?
Cheteshwar Pujara को दूसरा राहुल द्रविड़ कहा जाता है, जिसका कारण उनका विरोधियों के आगे टेस्ट क्रिकेट में आउट ना होना। लेकिन युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में पुजारा की टीम इंडिया में छुट्टी कर दी गई है। पुजारा ने आखिरी बार टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट इस साल WTC फाइनल खेला था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था और उसके बाद से वो टीम का हिस्सा नहीं है।
Cheteshwar Pujara की तैयारी है सब पर भारी
*Cheteshwar Pujara ने अपने फैन्स के साथ में इंस्टा रील की है शेयर।
*जहां इस नई रील वीडियो में बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे पुजारा।
*आगामी रणजी सत्र की तैयारियों में लगा हुआ है ये बल्लेबाज।
*पुजारा की टीम इंडिया में वापसी के आसार काफी कम ही नजर आ रहे हैं अब।
ये वीडियो शेयर किया है Cheteshwar Pujara ने
रहाणे ने भी कल शेयर की थी ये वाली इंस्टा स्टोरी

अगले साल भी काउंटी क्रिकेट खेलेंगे पुजारा
जी हां, पुजारा को IPL में कोई टीम अपने नाम नहीं करती है, ऐसे में ये खिलाड़ी भी खाली नहीं बैठता है। हर साल Cheteshwar Pujara काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए विदेश चले जाते हैं, वहीं अब अगले साल यानी की 2024 में भी पुजारा आपको काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे पुजारा काउंटी क्रिकेट में सफेद गेंद के खिलाफ भी कमाल करते हैं, जहां वो इस प्रारूप में बैक टू बैक शतक लगा चुके हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी को काउंटी क्रिकेट में समय देना काफी अच्छा लगता है और वो अपनी वाइफ और बेटी के साथ इंग्लैंड जाते हैं।