टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प संजू सैमसन है: दानिश कनेरिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प संजू सैमसन है: दानिश कनेरिया

ऋषभ पंत का 56 टी-20 मुकाबलों के बाद 23.60 का औसत है और 126.16 का स्ट्राइक रेट।

rishabh pant, danish kaneria and sanju samson (source-twitter)
rishabh pant, danish kaneria and sanju samson (source-twitter)

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि संजू सैमसन भारत के लिए टी-20 प्रारूप में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत की तुलना में बेहतर विकल्प है। उनका मानना है कि भारतीय मैनेजमेंट ने पंत को काफी मौके दे दिए हैं और अब उन्हें संजू सैमसन को मौके देने चाहिए।

बता दें, टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड दौरे में उन्होंने धमाकेदार वनडे शतक भी जड़ा था। हालांकि टी-20 प्रारूप में उनका रिकॉर्ड काफी साधारण है। पंत का 56 मुकाबलों के बाद 23.60 का औसत है और 126.16 का स्ट्राइक रेट।

हाल ही में खेले जा चुके पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में ऋषभ पंत ने 12 गेंदों में मात्र 14 रन बनाए थे।

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘जितने मौके ऋषभ पंत को अपने आप को साबित करने के लिए मिले हैं उतने संजू सैमसन को नहीं मिले। मेरे हिसाब से टी-20 क्रिकेट में संजू सैमसन बेहतर विकल्प है। ऋषभ पंत ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है।

एक सवाल यह भी उठता है कि दिनेश कार्तिक कब तक मुकाबले खेलेंगे? टी-20 क्रिकेट में सैमसन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप को भी कुछ ही समय बचा हैं और भारत को अपने भविष्य को लेकर चीजें जल्द से जल्द सोचना पड़ेगा।

भारत के लिए चहल का फॉर्म चिंता का विषय: दानिश कनेरिया

टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के फॉर्म को लेकर दानिश कनेरिया ने कहा कि, ‘चहल का फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप भी पास ही में है। पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। रवि बिश्नोई अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में वो काफी अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वो भारतीय टीम का भविष्य है।

चहल इस समय काफी धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं जिसकी वजह से उनको ज्यादा सफलता (विकेट) नहीं मिल रही है। बिश्नोई राशिद खान जैसे हवा में थोड़ी तेज गेंद फेंकते हैं। उनको अनिल कुंबले जैसे थोड़ी ज्यादा उछाल मिलती है और इसी वजह से उन्होंने बाबर आजम को अपना शिकार बनाया।

close whatsapp