सरफराज के बाद रिंकू सिंह ने लिया BCCI से पंगा, बल्लेबाजी का वीडियो शेयर कर ना जाने क्या दिखाना चाहते हैं?
टीम इंडिया में चयन ना होने के बाद रिंकू सिंह ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - जुलाई 8, 2023 7:27 अपराह्न

इन दिनों युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह खबरों में बने हुए हैं, उनके खबरों में बने रहने का कारण उनका खेल नहीं है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, उसी सीरीज के लिए रिंकू का नाम टीम में नहीं था और इस कारण से वो हर जगह खबरों में हैं। वहीं अब इस बल्लेबाज ने कुछ ऐसा काम कर दिया है, जो शायद BCCI को पसंद ना आए।
2 नए युवा खिलाड़ी हुए टी20 टीम में शामिल
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में 2 नए खिलाड़ियों क एंट्री हुई है, जहां यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा पहली बार टी-20 टीम में आएंगे। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे, तो विराट, जडेजा और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे दिया गया है इस टी20 सीरीज से।
रिंकू सिंह की इस इंस्टा स्टोरी से बवाल हो गया तो?
*टीम इंडिया में चयन ना होने के बाद रिंकू सिंह ने शेयर की इंस्टा स्टोरी।
*जहां इस इंस्टा स्टोरी में रिंकू ने लगाया अपनी बल्लेबाजी का वीडियो।
*शायद BCCI को अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा रहा है ये बल्लेबाज।
*IPL 2023 में रिंकू ने यश दयाल को 5 गेंदों पर मारे थे लगातार 5 छक्के।
रिंंकू सिंह की इंस्टा स्टोरी के वीडियो से ली गई तस्वीर

IPL 2023 के बाद से रिंकू सिंह हुआ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
अब रिंकू को लेकर नई खबर आई है सामने
वहीं अब बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जहां इस रिपोर्ट में रिंकू का टीम इंडिया में चयन ना होने का कारण बताया गया है। इस रिपोर्ट की माने तो बोर्ड एक साथ सभी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करना चाहता है और रिंकू को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है और इस सीरीज की कप्तानी भी हार्दिक कर सकते हैं।