टीम इंडिया के बल्लेबाजों में नहीं दिखी वो बात, तो फैन्स को आई विराट कोहली की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के बल्लेबाजों में नहीं दिखी वो बात, तो फैन्स को आई विराट कोहली की याद

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में फ्लॉप रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी।

(Pic Source-Instagram)
(Pic Source-Instagram)

टीम इंडिया ने विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की बदौलत कई टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं, लेकिन अब कोहली भारतीय टीम की कप्तानी को छोड़ चुके हैं और साथ ही वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच भी नहीं खेल रहे है। इस बीच फैन्स को सोशल मीडिया पर बल्लेबाज की याद आई हैं औ उन्हें लेकर काफी ट्वीट हो रहे हैं।

क्यों पहले 2 टेस्ट मैच नहीं खेल रहे विराट कोहली?

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को कुल 5 टेस्ट मैच खेलने है, वहीं पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए ही भारतीय टीम का ऐलान हुआ था और उस टीम में विराट का नाम भी था। लेकिन सीरीज शुरू होने से 3 दिन पहले विराट ने अपना नाम वापसी ले लिया पहले 2 मैचों से, वहीं BCCI ने बताया कि विराट ने निजी कारणों के चलते नाम वापस लिया है और मीडिया के अलावा फैन्स से उनकी प्राइवेसी की Respect करने की बात लिखी थी।

अब फैन्स ‘विराट कोहली-विराट कोहली’ कर रहे हैं

*इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में फ्लॉप रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी।
*जिसके बाद सोशल मीडिया Trend करने लगा विराट कोहली का नाम।
*फैन्स को आई विराट की याद, लिखा- वो होते तो आज ऐसा हाल नहीं होता।
*तो कुछ फैन्स ने विराट के अलावा पंत और पुजारा को भी किया याद।

कुछ ट्वीट हैं ये विराट कोहली को लेकर फैन्स के

https://twitter.com/itsanivesh_/status/1751549542397624471

कप्तान रोहित भी टीम का साथ नहीं दे पाए मुश्किल समय में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

धोनी जैसा कमाल नहीं कर पाए विराट और रोहित

दूसरी ओर टीम इंडिया ने अपना आखिरी ICC खिताब धोनी की कप्तानी में जीता था, वो साल 2013 का था। उसके बाद टीम इंडिया ने कई बार विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में ICC टूर्नामेंट के फाइनल खेले, लेकिन दोनों की कप्तानी में टीम ICC टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाई। साल 2023 में लगा की टीम इंडिया 2 ICC के खिताब जीत जाएगी, लेकिन WTC फाइनल  और वर्ल्ड कप फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर वो सपना भी तोड़ दिया और उस गम से कप्तान रोहित आज तक नहीं निकल पाए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?