जब Sarfaraz Khan ने की वीडियो कॉल पर अपने भाई से बात, देखने लायक था वो पूरा नजारा
Sarfaraz Khan का एक वीडियो किया गया है पोस्ट पहले दिन के खेल के बाद।
अद्यतन - फरवरी 16, 2024 11:29 पूर्वाह्न

इंग्लैंड के खिलाफ भले ही जडेजा और रोहित का शतक आया है राजकोट में, लेकिन सबसे ज्यादा बात Sarfaraz Khan की हो रही है। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही इस बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया है, वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद बल्लेबाज ने एक खास शख्स से वीडियो कॉल पर भी बात की और उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सबसे ज्यादा इमोशनल थे Sarfaraz Khan के पिता
जी हां, जब Sarfaraz Khan को टेस्ट डेब्यू कैप मिल रही थी, उस दौरान इस बल्लेबाज के पिता सबसे ज्यादा इमोशनल हो गए थे। मैदान पर मौजूद सरफराज के पिता रोने लग गए थे, वहीं बल्लेबाज जा कर अपने पिता के गले लगा था और टेस्ट कैप हाथ में दी थी। बाद में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा वायरल हुआ था, साथ ही इस खिलाड़ी के पिता को कमेंट्री के लिए भी बुलाया गया था और उस दौरान उन्होंने सरफराज से जुड़ी कई कहानियां बताई थी फैन्स को।
Sarfaraz Khan ने जब भाई से की वीडियो कॉल पर बात
*Sarfaraz Khan का एक वीडियो किया गया है पोस्ट पहले दिन के खेल के बाद।
*सरफराज अपने भाई Musheer Khan से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।
*बल्लेबाज ने भाई को दिखाई टेस्ट कैप, कहा- एक दिन तू भी यहां खेलेगा।
*इस दौरान दोनों भाईयों ने मिलकर टेस्ट डेब्यू पारी को लेकर की चर्चा।
ये वीडियो सामने आया है Sarfaraz Khan का
एक नजर बल्लेबाज के पिता के वीडियो पर भी
हाल ही में Musheer Khan ने बटोरी थी सुर्खियां
दूसरी ओर कुछ समय पहले Musheer Khan भी काफी ज्यादा खबरों में थे, जिसका कारण था अंडर-19 वर्ल्ड कप। जी हां, Musheer Khan ने इस बार टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था, जहां उन्होंने एक के बाद एक शतक ठोके थे। वहीं टीम इंडिया ने फिर से इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।