जीत के बाद रोहित शर्मा को मिला खास अवॉर्ड, जिसके बाद हिटमैन का लुक देखने लायक था
MI टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2025 1:20 अपराह्न

मुंबई इंडियंस की जीत में रोहित शर्मा का बड़ा हाथ रहा, जहां उनकी कमाल की पारी की बदौलत MI टीम ने CSK को मात दी। इस दौरान उनको सूर्यकुमार यादव का भी पूरा साथ मिला, वहीं इस मैच के बाद हिटमैन को MI टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खास अवॉर्ड भी दिया गया था।
एक नजर रोहित और सूर्यकुमार की पारी पर
CSK ने MI के खिलाफ 176 रन बनाए थे, ऐसे में मुंबई टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर टारगेट को अपने नाम कर लिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली थी, साथ ही उनको बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव का साथ मिला था। SKY ने 30 गेंदों पर 68 रन बनाए थे और टीम के लिए जीत की कहानी लिखी थी।
रोहित शर्मा को मिला एक खास अवॉर्ड
*MI टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
*इस वीडियो में महेला जयवर्धने कर रहे थे रोहित शर्मा की पारी की जमकर तारीफ।
*जिसके बाद रोहित को दिया गया Maverick Performance से जुड़ा एक अवॉर्ड।
*रोहित को दिया गया काला चश्मा, जिसे पहनकर काफी कूल लग रहे थे हिटमैन।
ये वीडियो सामने आया था रोहित शर्मा का
रोहित के लिए MI टीम ने शेयर किया खास वीडियो
आज किस टीम के बीच होगा मैच?
वहीं आज IPL 2025 में सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा, जहां गुजरात टीम का सामना KKR से होगा। इस समय गुजरात टीम गजब की लय में क्रिकेट खेल रही है, जहां ये टीम अंक तालिका के टॉप मौजूद है और 7 में से 5 मैच जीत चुकी है। दूसरी ओर KKR टीम ने 7 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं। ऐसे में देखना होगा की आज के मैच में कौन जीत अपने नाम करता है, दूसरी ओर KKR टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नए शख्स की एंट्री हुई है। ये शख्स कोई और नहीं अभिषेक नायर हैं, जो पहले भी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। लेकिन बीच में वो टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे, लेकिन हाल ही में BCCI ने उनकी भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से निकाल दिया था।