सही से चल भी नहीं पा रहे थे Glenn Maxwell, मैच के बाद सामने आया दर्द भरा ये वीडियो
Glenn Maxwell ने अफगान टीम के खिलाफ बनाए थे नाबाद 201 रन।
अद्यतन - नवम्बर 8, 2023 1:33 अपराह्न

कल मुंबई में रनों की बारिश हुई थी, जहां इस बारिश को करने वाले बल्लेबाजा का नाम था Glenn Maxwell। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने ऐसी पारी खेली है, जो कई सालों तक क्रिकेट जगत में याद रखी जाएगी। लेकिन इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने काफी परेशानी का सामना किया था और इस बात का सबूत मैच के बाद सामने आया वीडियो खुद दे रहा है।
जीत आई, साथ में ऑस्ट्रेलिया के लिए सौगात लाई
अफगानिस्तान टीम के खिलाफ मिली जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद खास रही, जहां इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई थी, अब ऑस्ट्रेलिया तीसरी टीम बनी है। वहीं न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से कोई एक टीम सेमीफाइनल की चौथी टीम बनेगी।
Glenn Maxwell का दर्द दिखा रहा है ये वीडियो
*Glenn Maxwell ने अफगान टीम के खिलाफ बनाए थे नाबाद 201 रन।
*अपनी बल्लेबाजी के दौरान मैक्सवेल Cramps से हो रहे थे काफी परेशान।
*वहीं मैच के बाद पवेलियन की सीढ़ियां चढ़ने में हो रही थी बल्लेबाज को परेशान।
*सीढ़ियों की रेलिंग का सहारा लेकर पवेलियन पहुंचा था ये बल्लेबाज।
ICC ने शेयर किया Glenn Maxwell का ये वाला वीडियो
मैच के बाद बल्लेबाज ने क्या बयान दिया?
अफगान टीम ने बना ही लिया था मैच
वहीं कल मुंबई में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां इस टीम ने 291 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद गेंदबाजी में भी ये टीम छा गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने 90 रनों पर अपने 7 विकेट खो दिए थे। लेकिन फिर मैदान पर मैक्सवेल की एंट्री हुई और उन्होंने अकेले ने 201 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीता दिया। जिसके बाद विराट कोहली सहित कई दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर मैक्सवेल की जमकर तारीफ की है और इस वक्त हर जगह मैक्लवेल की पारी को लेकर बात हो रही है और साथ में वीडियो शेयर हो रहे हैं।