इंडिया-USA से हारने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों की हिम्मत देखो, कनाडा टीम को ज्ञान दे रहे हैं
पाकिस्तान टीम ने खोला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत का खाता, कनाडा को दी मात।
अद्यतन - Jun 12, 2024 4:50 pm

क्रिकेट जगत में इस समय पाकिस्तान टीम की हर जगह थू-थू हो रही है, जिसका कारण है इस टीम का प्रदर्शन। टी20 वर्ल्ड कप में बाबर की टीम जीते हुए दोनों ही मैच हार गई, जहां पहले USA के खिलाफ हारी थी और उसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ हार गई। लेकिन उसके भी बाद खिलाड़ियों का स्वैग 7वें आसमान पर है, जिसका नजारा कनाडा के खिलाफ मैच के बाद देखने को मिला।
आजम खान को सिर्फ एक मैच में दिया मौका
वहीं अपनी फिटनेस को लेकर Troll हुए आजम खान को सिर्फ एक मैच में मौका मिला है, आजम ने यूएसए के खिलाफ मैच खेला था और उसके बाद उनकी जगह टीम में इमाद वसीम ने ली। वैसे इस खिलाड़ी के टी20 इंटरनेशनल में 14 मैचों में 100 रन भी नहीं हैं, ऐसे में जल्दी ही इनकी टीम से भी छुट्टी पक्का हो सकती है।
एक जीत के बाद ज्ञानी बने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी
*पाकिस्तान टीम ने खोला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत का खाता, कनाडा को दी मात।
*वहीं इस पहली जीत के बाद PCB ने पाक टीम का एक वीडियो किया इंस्टा पर शेयर।
*वीडियो में कनाडा टीम को क्रिकेट का ज्ञान देते हुए नजर आए पाक टीम के खिलाड़ी।
*साथ ही कनाडा टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बाबर आजम के साथ ली थी तस्वीरें।
कनाडा टीम से बात करते हुए पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी
कप्तान बाबर ने दिखाया अपना बड़ा दिल
नेशनल एंथम के लिए एक बच्चा पाक कप्तान Babar Azam के साथ आया था, कुछ ही देर बाद वो बच्चा रोने लगा और फिर बाबर ने उससे रोने का कारण पूछा। जिसे पर बच्चे ने कहा बोला की मैं आपका यानी की बाबर का बहुत बड़ा फैन हूं, इसलिए मिलकर इमोशनल हो गया। जिसके बाद कप्तान बाबर ने उस बच्चे को गले लगाकर चुप कराया और उस बच्चों को अपने बल्लेबाजी ग्लव्स भी दे दिए। जिसके बाद वो वीडियो इंटरनेट की दुनिया में सुपर वायरल हो गया।