SRH टीम की जीत देख क्रेजी हुई Kavya Maran, तो कुछ फैन्स ने RR की हार देख पकड़ लिया सिर
आखिरी गेंद तक गए मैच में SRH टीम ने Rajasthan Royals को 1 रन से हराया था।
अद्यतन - May 3, 2024 11:44 am

इस IPL के सीजन में SRH टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है, कई सालों से ये टीम फ्लॉप साबित हो रही थी। लेकिन इस बार पैट की कप्तानी में हैदराबाद ने विरोधियों को दिन में तारे दिखाने का काम किया है। वहीं राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद हैदराबाद टीम की मालकिन Kavya Maran के रिएक्शन देखने लायक थे, तो RR टीम के फैन्स ने निराशा के मारे अपना सिर पकड़ लिया था।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुपहिट थी SRH टीम
जी हां, राजस्थान जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ SRH टीम ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जहां पैट की सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए। इस दौरान ट्रैविस हेड ने 58, तो नीतिश कुमार रेड्डी ने 76 रनों की पारी खेली थी और क्लासेन के बल्ले से भी 42 रन निकले थे। तो गेंदबाजी में भुवी ने 3, पैट कमिंस और नटराजन ने 2-2 विकेट अपने नाम करते हुए पूरा गेम चेंज कर राजस्थान को हरा दिया।
SRH की जीत के बाद Kavya Maran हो गई थी आउट ऑफ कंट्रोल
*आखिरी गेंद तक गए मैच में SRH टीम ने Rajasthan Royals को 1 रन से हराया था।
*इस दौरान हैदराबाद टीम की मालकिन Kavya Maran खुशी से उछल पड़ी थी।
*आखिरी गेंद पर विकेट आते Kavya Maran पहले उछली और फिर डांस करने लगी।
*तो कुछ फैन्स ने संजू की राजस्थान टीम की हार देख पकड़ लिया था अपना सिर।
Kavya Maran की खुशी देखो SRH टीम की जीत के बाद
Jumps of Joy in Hyderabad 🥳
Terrific turn of events from @SunRisers' bowlers as they pull off a nail-biting win 🧡
Scorecard ▶️ https://t.co/zRmPoMjvsd #TATAIPL | #SRHvRR pic.twitter.com/qMDgjkJ4tc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2024
पैट कमिंस भी जीत के बाद क्रेजी वीडियो बना गए
आज किसके बीच खेला जाएगा मुकाबला?
वहींं आज भी IPL में एक ही मैच खेला जाएगा, जिसके भी सुपरहिट होने की उम्मीद है। जहां इस मैच में मुंबई टीम का सामना KKR से होगा, ये मैच शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ KKR टीम अंक तालिका के दूसरे स्थान पर बनी हुई है, तो वहीं मुंबई टीम का सीजन बेहद खराब रहा है और ये टीम 9वें स्थान पर है। ऐसे में देखना होगा की क्या हार्दिक की सेना अपने घरेलू मैदान पर फैन्स को खुश कर पाती है या नहीं।