संजू सैमसन के लंबे-लंबे छक्के देख जयपुर में बच्चों का मुंह खुला का खुला रह गया!
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।
अद्यतन - Mar 23, 2023 12:04 pm

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जयुपर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी है, जहां संजू सैमसन सहित टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद हैं और हर दिन जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच टीम के कप्तान संजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने खेला था 2022 में फाइनल
जी हां, साल 2022 के IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां संजू की टीम का सामना गुजरात से हुआ था और इस फाइनल मुकाबले में गुजरात ने पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया था।
संजू सैमसन के छक्के देख हक्के-बक्के रह गए बच्चे!
*राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।
*वीडियो में अभ्यास के दौरान छक्के मार रहे थे संजू सैमसन।
*जिसे देख वहां मौजूद बच्चे रह गए थे काफी ज्यादा हैरान।
*साथ ही संजू की बल्लेबाजी को देख काफी उत्साहित थे बच्चे।
इस वीडियो में लगाए संजू सैमसन ने कमाल के शॉट्स
इस टीम ने खास तरीके से लॉन्च की अपनी नई जर्सी
दूसरी ओर IPL 2023 से ठीक पहले राजस्थान टीम ने अपनी नई जर्सी को खास तरीके से लॉन्च किया, जहां इस टीम की नई जर्सी को पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को दिया गया और टीम ने हाल ही में इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
कुछ इस तरह की है राजस्थान रॉयल्स टीम की नई जर्सी
IPL 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट