अगर भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान
दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी-20 मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को उसी वेन्यू में खेला जाएगा जहां चौथा टी-20 मैच खेला गया था।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 5:18 अपराह्न

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा चुके चौथे टी-20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और पहले विकेट के लिए 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीत कर पांच मुकाबले की टी-20 सीरीज में 2-2 के बराबरी कर ली है।
गिल और जयसवाल दोनों ने इस मुकाबले में अविश्वसनीय पारी खेली थी। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी-20 मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को उसी वेन्यू में खेला जाएगा जहां चौथा टी-20 मैच खेला गया था। भारतीय टीम को इस मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी अगर उन्हें पांचवे टी-20 मैच को अपने नाम करना है तो।
आज हम आपको बताते हैं कि कैसे भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच को जीत सकती है। उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।