अगर भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान - 4 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान

दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी-20 मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को उसी वेन्यू में खेला जाएगा जहां चौथा टी-20 मैच खेला गया था।

3- पावरप्ले में वेस्टइंडीज बल्लेबाज को रखना होगा खामोश

Arshdeep SIngh (Photo Source: Twitter)
Arshdeep SIngh (Photo Source: Twitter)

चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने पावरप्ले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाजों को खामोश रखा था। अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने लगातार वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा।

मुकेश कुमार ने भी अभी तक इस सीरीज में अपना काम बखूबी से निभाया है। वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाज काफी आक्रामक है और अगर वो टिक गए तो टीम बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है।

भारतीय टीम को हर हाल में पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट हासिल करने होंगे। अभी तक उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और पांचवे टी-20 में भी उन्हें अपने इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखना होगा।

Previous
Page 2 / 4
Next

close whatsapp