अगर भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान - 4 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान

दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी-20 मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को उसी वेन्यू में खेला जाएगा जहां चौथा टी-20 मैच खेला गया था।

2- स्पिनर्स की एक बार फिर भूमिका होगी अहम

Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI Twitter)
Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI Twitter)

भारतीय स्पिनर्स ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कुलदीप यादव ने इस पूरी सीरीज में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को शांत रखा है। उन्होंने लगातार अपनी गेंदबाजी से उनके ऊपर दबाव बनाए रखा। चौथे टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

हार्दिक पांड्या ने अभी तक उनको मिडिल ओवर्स में ही गेंदबाजी दी है और उन्होंने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया है। कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

युजवेंद्र चहल की बात की जाए तो वो चौथे टी-20 मैच में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि भारतीय टीम को इस पांचवे टी-20 मैच में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। स्पिनर्स की भूमिका एक बार काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

Previous
Page 3 / 4
Next

close whatsapp