अगर भारत को पांचवें टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान
दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी-20 मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को उसी वेन्यू में खेला जाएगा जहां चौथा टी-20 मैच खेला गया था।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 5:18 अपराह्न
1- टॉप ऑर्डर को एक बार फिर से करना होगा अच्छा प्रदर्शन

चौथे टी-20 मैच में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहले ओवर से ही कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। हालांकि अब पांचवें टी-20 मैच में भी उन्हें अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखना होगा।
सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों ओपनर के अलावा सूर्यकुमार यादव भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। तीसरे टी-20 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी में इतनी गहराई नहीं है और यह बात उनके टीम के खिलाड़ियों को काफी अच्छी तरह से पता है। इन तीन खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होने वाला है।
Previous
Page 4 / 4
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो