MLC 2024: कोरी एंडरसन ने हवा में कूदकर एक हाथ से लपक लिया इस साल का सबसे अविश्वसनीय कैच, यह रही वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

MLC 2024: कोरी एंडरसन ने हवा में कूदकर एक हाथ से लपक लिया इस साल का सबसे अविश्वसनीय कैच, यह रही वीडियो

मेजर लीग क्रिकेट के चैलेंजर मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने टैक्सास सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया।

Corey Anderson (Pic Source-X)
Corey Anderson (Pic Source-X)

मेजर लीग क्रिकेट के चैलेंजर मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने टैक्सास सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं इस मुकाबले के दौरान सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के कप्तान कोरी एंडरसन ने फाफ डु प्लेसिस का हवा में कूदकर एक हाथ से काफी अच्छा कैच पकड़ा। कोरी एंडरसन का यह कैच देख तमाम क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 53 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

फिन एलन ने सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। एलन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि हसन खान ने 27* रनों की तूफानी पारी खेली। टैक्सास सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैक्सास सुपर किंग्स ने शुरुआत काफी अच्छी की और पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और Devon Conway ने 4.2 ओवर में 55 रनों की आक्रामक साझेदारी की। फाफ डु प्लेसिस के कैच की बात की जाए तो वो Carmi le Roux की एक गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाह रहे थे हालांकि गेंद उनके बल्ले से सही तरीके से नहीं लगी। फाफ के बल्ले से गेंद लगकर मिड ऑफ पर खड़े कोरी एंडरसन की ओर गई। गेंद कोरी एंडरसन से काफी ऊपर थी लेकिन अनुभवी खिलाड़ी ने हवा में कूदकर एक हाथ से काफी अच्छा कैच पकड़ा।

यह रही वीडियो:

फाफ डु प्लेसिस का विकेट सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के लिए बेहद जरूरी था क्योंकि उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। यह कैच यूनिकॉर्न के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि इसके बाद टीम ने 10 ओवर के भीतर 90 रन पर अपने चार विकेट खो दिए।

टैक्सास सुपर किंग्स की ओर से Devon Conway ने 62* रन बनाए जबकि युवा खिलाड़ी जोशुआ ट्रोम्प ने 56* रनों की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने मेजर लीग क्रिकेट 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?