Duleep Trophy में आया Sanju Samson के बल्ले से तूफान, 22 गज पर इस खिलाड़ी ने ला दी जान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy में आया Sanju Samson के बल्ले से तूफान, 22 गज पर इस खिलाड़ी ने ला दी जान

Duleep Trophy में Sanju Samson ने खेली बेहद शानदार पारी।

Sanju Samson (Source X)
Sanju Samson (Source X)

Red Ball क्रिकेट में Sanju Samson का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां Duleep Trophy में इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है, वहीं आज संजू के फैन्स के लिए सबसे ज्यादा खुशी का दिन है।

आखिरी सीरीज में फ्लॉप रहे थे Sanju Samson

जी हां, टीम इंडिया से आखिरी सीरीज खेलते हुए Sanju Samson  बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप रहे थे, ये सीरीज श्रीलंका के खिलाफ थी। जहां संजू लंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में लगातार 2 बार शन्यू पर आउट हुए थे, जिसके बाद इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा ही Troll किया गया था। अब देखना अहम होगा कि, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज में संजू का चयन होता है या नहीं।

Sanju Samson के बल्ले ने मचाया हल्ला

*Duleep Trophy में Sanju Samson ने इंडिया D के लिए खेली बेहद शानदार पारी।
*जहां दूसरे दिन इंडिया B टीम के खिलाफ संजू ने अपना शानदार शतक किया पूरा।
*इंडिया D से खेलते हुए संजू ने अपनी पारी में 101 गेंदों का सामना करते हुए बनाए 106 रन।
*संजू ने 12 चौकों के अलावा 3 छक्के भी मारे, ये है उनके फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का 11वां शतक।

ये पोस्ट काफी पसंद आएगा Sanju Samson के फैन्स को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी

दूसरी ओर संजू सैमसन को टीम इंडिया में अब अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसका कारण है टीम में पंत की वापसी। दूसरी ओर ईशान किशन ने भी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में वो भी टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। साथ ही ध्रुव जुरेल भी लगातार चुने जा रहे हैं, जिसे देखते हुए संजू का लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार पारियां खेलनी होगी और तभी वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

close whatsapp