चेतेश्वर पुजारा ने अपनी वाइफ को खास अंदाज में किया 'Birthday Wish', सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी वाइफ को खास अंदाज में किया ‘Birthday Wish’, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें

चेतेश्वर पुजारा और पूजा शादी के बंधन में 13 फरवरी 2013 को बंधे थे।

Cheteshwar Pujara (Pic Source-Instagram)
Cheteshwar Pujara (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा पाबड़ी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

ऐसे कई मुकाबले हैं जो चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया को अकेले अपने दम पर जिताए हैं। चेतेश्वर पुजारा और पूजा शादी के बंधन में 13 फरवरी 2013 को बंधे थे। चेतेश्वर पुजारा पहली बार पूजा पाबड़ी से उनके अंकल के घर पर मिले थे। दोनों की मुलाकात अरेंज्ड मैरिज के सिलसिले के तौर पर हुई थी और पहले ही मुलाकात में भारतीय बल्लेबाज को पूजा से प्यार हो गया था।

पूजा गुजरात के जामनगर की है और उन्होंने मैनेजमेंट में ग्रेजुएट किया हुआ है। राजस्थान के माउंट आबू के प्राइवेट स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरा करने के बाद उन्होंने एमबीए किया और फिर मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर की हेड भी रहीं।

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पत्नी पूजा के जन्मदिन पर अपनी और उनके साथ की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वो पूजा को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये रहा चेतेश्वर पुजारा का पोस्ट:

बता दें कि, पिछले काफी समय से चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा गया है। उन्हें खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है और तब से वह टेस्ट टीम में वापसी के लिए कोशिश कर रहे हैं। वह इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में इस अनुभवी खिलाड़ी ने ससेक्स की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया को इसी साल नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जिसमें चेतेश्वर पुजारा की भूमिका अहम हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि क्या आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पुजारा को भारतीय टीम में मौका मिलता है या नहीं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?