IND vs ENG, चौथा टेस्ट: खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और उनके आंकड़ों के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG, चौथा टेस्ट: खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और उनके आंकड़ों के बारे में जाने यहां

अभी तक 5 मैच की टेस्ट सीरीज में तीन मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारत इंग्लैंड से 2-1 से आगे है।

India vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तमाम लोग इस शानदार मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक 5 मैच की टेस्ट सीरीज में तीन मैच खेले जा चुके हैं जिसमें भारत इंग्लैंड से 2-1 से आगे है।

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी वापसी की और लगातार दो टेस्ट जीते। राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया। भले ही कुछ खिलाड़ी चोटिल है जबकि कुछ अनुपलब्ध है लेकिन उसके बावजूद भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रवींद्र जडेजा ने तीसरे टेस्ट में काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में शतक जड़ा और फिर 5 विकेट हॉल भी पूरा किया। यही नहीं यशस्वी जायसवाल ने इस मैच की दूसरी पारी में नाबाद दोहरा शतक बनाया। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

हालांकि अब इन दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। आज हम आपको बताते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट में खिलाड़ियों के आंकड़े और उपलब्धि के बारे में।

हेड टू हेड:

अभी तक दोनों टीमों के बीच 134 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड ने 51 जीत दर्ज की है जबकि भारत में 33 मुकाबले अपने नाम किए है। 50 मैच ड्रॉ में समाप्त हुए है।

4- जेम्स एंडरसन (696) टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट हासिल करने से सिर्फ चार विकेट पीछे हैं।

23- रोहित शर्मा (3977) टेस्ट में 4000 रन पूरा करने से सिर्फ 23 रन पीछे हैं।

94- जॉनी बेयरस्टो (5906) टेस्ट में 6000 रन पूरा करने से सिर्फ 94 रन पीछे हैं।

2- रविचंद्रन अश्विन (348) अपने घर में टेस्ट में 350 विकेट पूरा करने से सिर्फ दो विकेट पीछे हैं।

13- रोहित शर्मा (987) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1000 रन पूरा करने से सिर्फ 13 रन पीछे हैं।

1- रविचंद्रन अश्विन (99) इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट हासिल करने से सिर्फ एक विकेट दूर है।

139- यशस्वी जायसवाल (861) को टेस्ट में 1000 रन पूरा करने के लिए 139 रनों की और जरूरत है।

7- रोहित शर्मा (593) सभी प्रारूपों में 600 छक्के जड़ने से सिर्फ सात छक्के और दूर है।

6- जो रूट (44) टेस्ट में 50 छक्के पूरा करने से सिर्फ छह छक्के और दूर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?