तीसरी जीत के लिए टीम इंडिया ने की कड़ी तैयारी, अब रांची के रण को जीतने की है बारी
कल से शुरू होगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच।
अद्यतन - फरवरी 22, 2024 11:21 पूर्वाह्न

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, जहां इस सीरीज में रोहित की सेना आगे चल रही है और उत्साह से लबरेज है। वहीं अब चौथे टेस्ट मैच की बारी है, जिसका आगाज कल से हो जाएगा और इसे लेकर भारतीय टीम खूब पसीना बहा रही है। वहीं टीम के अभ्यास से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।
केएल राहुल का 5वां टेस्ट खेलना भी मुश्किल
दूसरी ओर ये टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल के लिए परेशानी लेकर आई है, जहां ये बल्लेबाज पहले ही मैच में चोटिल हो गया था। जिसके बाद केएल ने ना तो दूसरा टेस्ट मैच खेला और ना ही तीसरा टेस्ट मैच खेला, अब ये बल्लेबाज चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गया और राहुल का अब आखिरी टेस्ट मैच खेलना भी काफी ज्यादा मुश्किल लग रहा है। इससे पहले जडेजा को भी पहले टेस्ट मैच में चोट लगी थी और वो दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे, लेकिन उन्होंने तीसरे टेस्ट से धमाकेदार वापसी की और खुद को साबित कर दिया। वहीं इंग्लैंड टीम की तरफ से जैक लीच भी चोटिल हुए थे, जिसके बाद वो तो पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए।
अब रांची में भी जीत अपने नाम करेगी टीम इंडिया
*कल से शुरू होगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच।
*रांची में होने वाले टेस्ट के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास।
*इस दौरान नेट्स में कई घंटों खिलाड़ियों ने की काफी ज्यादा कड़ी मेहनत।
*5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इस समय रोहित की सेना है 2-1 से आगे।
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से सामने आई कुछ तस्वीरें
ध्रुव जुरेल को लेकर स्पेशल वीडियो पोस्ट किया गया था
बदलाव के साथ भारतीय टीम चौथे टेस्ट मैच के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मुकेश यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।