‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ फिल्म देखकर फैन ने दिनेश कार्तिक को किया ट्वीट, जो हुआ वायरल, जानें क्या मिला रिप्लाई?
फैन ने दिनेश कार्तिक को विक्रांत मैसी समझकर फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद दिनेश कार्तिक का मजेदार रिएक्शन सामने आया
अद्यतन - अगस्त 19, 2024 4:35 अपराह्न

Phir Aayi Hasseen Dillruba: नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को फिल्म ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ को रिलीज किया गया, जिसमें तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मेसी जैसे स्टार कलाकारों ने अभिनय किया है। लेकिन इस फिल्म के प्रीमियर के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। आइए जानते हैं वास्तव में क्या हुआ है?
12वीं फेल मूवी के एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों फिल्म ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ के प्रीमियर के बाद से सुर्खियों में हैं। हुआ यूं कि एक फैन ने फिल्म देखने के बाद दिनेश कार्तिक को विक्रांत मैसी समझकर मूवी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस ट्वीट के सामने आते ही दिनेश कार्तिक ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
दिनेश कार्तिक का मजेदार रिएक्शन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी कोई फैन उनके लिए कुछ पोस्ट करता है, तो उसे रिप्लाई मिलता है। हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर उसने लिखा, “मैंने अभी ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ देखकर खत्म की है। दिनेश कार्तिक ने क्या दमदार परफॉर्मेंस दी है।”
इस ट्वीट को शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने लिखा, ‘”अरे वाह! धन्यवाद..” साथ ही एक स्माइली इमोजी भी डाली।
Oh wow !!!
Thanks 🤣😂 https://t.co/D28F2ETkiG
— DK (@DineshKarthik) August 17, 2024
आईपीएल 2025 में RCB के लिए बतौर बैटिंग कोच और मेंटर काम करेंगे दिनेश कार्तिक
आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। हालांकि, आईपीएल 2024 टूर्नामेंट के बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया। अब वे आगामी सीजन में RCB के बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर टीम में नजर आएंगे।