एशिया कप जीतने के बाद होटल में मचा बवाल, पाकिस्तान A टीम ने ट्रॉफी के साथ किया हंगामा
PCB ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक वीडियो।
अद्यतन - Jul 24, 2023 2:30 pm

इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में इंडिया A को पाकिस्तान A के हाथों करारी हाल मिली है, वहीं खिताब जीतने के बाद से पूरे पाकिस्तान में खुशी का माहौल है। इस बीच PCB ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रीलंका में मौजूद सीनियर पाकिस्तान टीम ने जूनियर टीम के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया है।
सीनियर टीम ने किया पाकिस्तान A का स्वागत
इस समय पाकिस्तान की सीनियर टीम श्रीलंका में मौजूद है और मेजबान टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। ऐसे में जैसे ही पाक A टीम एशिया कप जीतकर होटल लौटी, वैसे ही सीनियर पाकिस्तान टीम ने अपने खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले और कप्तान बाबर आजम भी काफी खुश नजर आए।
पाकिस्तान A ने होटल में क्या कर डाला एशिया कप जीतने के बाद?
*PCB ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक वीडियो।
*वीडियो में पाकिस्तान A का सीनियर पाकिस्तान टीम ने किया स्वागत।
*जिसके बाद दोनों टीमों ने मिलकर काटा केक और मनाया जश्न।
*साथ ही एशिया कप की ट्रॉफी के साथ ली सभी ने तस्वीरें।
एक नजर पाकिस्तान A टीम के उस वायरल हुए वीडियो पर
इमर्जिंग एशिया कप की ट्रॉफी के साथ टीम की तस्वीर
पूरे टूर्नामेंट शानदार खेलने वाली टीम इंडिया आखिर में हारी
इस बार इंडिया A टीम की कप्तानी यश धुल को मिली थी, जिनकी कप्तानी में इस टीम का पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था। जहां टीम इंडिया ने पहले अपने सभी ग्रुप मैचों में जीत की कहानी लिखी थी, फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह पक्की की थी। लेकिन इस खिताबी जंग में इंडिया A के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने काफी निराश किया और टीम के हाथ से ये खिताब निकल गया इस बार। लेकिन उसके बाद भी क्रिकेट दिग्गज इस टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।