जीत के बाद इंग्लैंड टीम ने की थी ‘शराब’ पार्टी, होटल में खिलाड़ियों ने जमकर काटा था बवाल
ECB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - Jan 30, 2024 3:25 pm

इंग्लैंड टीम के लिए भारत दौरे का आगाज सपने की तरह हुआ है, जहां इंग्लिश टीम ने पहले ही टेस्ट मैच में रोहित की सेना को करारी मात दी है। वहीं इस जीत के बाद से बेन स्टोक्स की टीम का जोश हाई, इस बीच अब टीम के सोशल मीडिया पर एक नया और वायरल वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो में पूरी टीम जश्न मना रही है।
आखिरी बार इंग्लैंड टीम से सीरीज हारी थी टीम इंडिया
अपने घर में टीम इंडिया ने आखिरी बार टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी, वो बात साल 2012 की है। उस सीरीज के बाद अभी तक भारतीय टीम में अपने घरेलू मैदानों पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है, लेकिन जिस तरह का इंग्लिश टीम प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार सकती है। वैसे अगला टेस्ट मैच 2 फरवरी से खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच।
जब इंग्लैंड टीम हो गई थी शराब के नशे में चूर
*इंग्लिश टीम का एक वीडियो किया है ECB ने सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*वीडियो में पहला टेस्ट जीतने का जश्न मना रही है पूरी इंग्लिश टीम।
*इस दौरान शराब पीते हुए नजर आए इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ी।
*पूरे वीडियो में रहा बल्लेबाज ओली पोप पर सभी का पूरा फोकस।
सोशल मीडिया पर इंग्लैंड टीम का ये वीडियो आया सामने
जीत के बाद इंग्लिश टीम के खेमे में ऐसा था माहौल
Tom Hartley-Ollie Pope थे जीत के हीरो
वहीं पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए जीत के हीरो Tom Hartley और Ollie Pope थे, एक के बल्ले ने कमाल किया तो एक की गेंद ने मैच बना दिया। Tom Hartley ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही कमाल कर दिया, उन्होंने पहले पारी में 2 विकेट लिए तो दूसरी पारी में 7 बल्लेबाजों को आउट किया। उससे पहले ओली पोप का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 196 रन बनाए थे और वहां से पूरा का पूरा मैच पलट गया था।