AGG vs PAK: पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, तीसरे वनडे को 59 रनों से किया अपने नाम  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AGG vs PAK: पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, तीसरे वनडे को 59 रनों से किया अपने नाम 

इमाम-उल-हक बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Afghanistan vs Pakistan, 3rd ODI (Image Credit- Twitter)
Afghanistan vs Pakistan, 3rd ODI (Image Credit- Twitter)

AGG vs PAK. 3rd ODI: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कल 26 अगस्त को तीसरा वनडे मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 59 रनों से हराकर, तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। पाक टीम ने इससे पहले हुए दो वनडे मैचों में भी जीत हासिल की थी।

मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए, तो वहीं इसके बाद अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते अफगान टीम को 209 रनों पर ऑलआउट कर, मैच को 59 रनों से पाक टीम ने अपने नाम किया।

मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद रिजवान (67 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच, तो सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए इमाम-उल-हक (165 रन) को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। साथ ही इस सीरीज को जीतने के बाद पाकिस्तान वनडे क्रिकेट की नंबर 1 टीम भी बन गई है।

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, तीसरे वनडे मैच का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच की विस्तार से जानकारी दें तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। पाक टीम की ओर से बाबर आजम ने 60 और मोहम्मद रिजवान ने 67 रनों का योगदान दिया। साथ ही आगा सलमान ने 38 व मोहम्मद नवाज ने 30 रन जोड़े।

दूसरी ओर, जब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान से मिले 269 रनों का पीछा करने उतरी तो वह पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे सिर्फ 209 रन ही बना पाई। अफगान टीम ने 48.4 ओवर में अपने सारे विकेट गंवा दिए थे। बता दें कि अफगानिस्तान की ओर से सिर्फ मुजीब-उर-रहमान ही 64 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल पाए। इसके अलावा रियाज हसन ने 34 तो शहीदुल्लाह कमाल ने 37 रन जोड़े।

तो वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं तो शादाब खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट आगा सलमान भी लेने में कामयाब रहे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?