'मैदान पर आक्रामक होना मेरी गेंदबाजी का हिस्सा है', मोहम्मद सिराज ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैदान पर आक्रामक होना मेरी गेंदबाजी का हिस्सा है’, मोहम्मद सिराज ने किया बड़ा खुलासा

मोहम्मद सिराज ने कहा कि मेरी गेंदबाजी में आक्रमकता काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मुझे अधिक सफलता मिलती है।

Mohammed Siraj (Photo Source: Twitter)
Mohammed Siraj (Photo Source: Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रलियाई टीम मजबूत स्थिति में है। दरअसल, पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 469 रन  बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शानदार शतकीय पारी की बदलौत इस बड़े स्कोर को खड़ा करने में सफल रही।

वहीं भारतीय टीम का प्रदर्शन पहली पारी में अच्छा नहीं रहा। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और चार विकेट मात्र 71 रन पर ही खो दिए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारी की बदलौत भारत फॉलोऑन को टालने में कामयाब रहा।

मेरी गेंदबाजी में आक्रामकता काफी महत्वपूर्ण है- मोहम्मद सिराज 

इस बीच ICC को दिए एक इंटरव्यू में मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की। उनका कहना था कि, उनकी गेंदबाजी में आक्रमकता काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें अधिक सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि, मेरी गेंदबाजी में आक्रामकता काफी महत्वपूर्ण है। टेस्ट क्रिकेट आक्रामकता पर ही आधारित है। यह सिर्फ साधारण गेंद फेंकने के बारे में नहीं है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हालांकि कुछ गेंदबाज आक्रामक रवैया अपनाने के बाद भी सही गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं लेकिन इसके विपरीत मेरी गेंदबाजी सटीक रहती है। जितना ज्यादा आक्रामकता के साथ मैं गेंदबाजी करता हूं मुझे उतनी अधिक सफलता मिलती है।

इसके साथ ही मोहम्मद सिराज ने बताया कि उन्होंने टेनिस-बॉल क्रिकेट से शुरुआत की और भारत के लिए खेलने की कभी उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, मैं बहुत ज्यादा टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलता था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टीम इंडिया का खिलाड़ी बन सकता हूं। मैं उन मैचों में अपना 100 प्रतिशत देता था। मुझे ऑस्ट्रलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में खेलने का मौका मिला। मेरे पिता को मुझे पर गर्व होता अगर वे यहां अभी होते तो क्योंकि टेस्ट क्रिकेट खेलना सम्मान की बात है।

close whatsapp