एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर हैदराबाद में उनके फैंस ने 52 फुट का विशाल कट आउट बनाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर हैदराबाद में उनके फैंस ने 52 फुट का विशाल कट आउट बनाया

7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

MS Dhoni Cut Out (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni Cut Out (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी कप्तानी से टीम को कोई मुकाबलों में जीत दिलाई है। 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

उनके जन्मदिन से पहले हैदराबाद में उनके फैंस ने 52 फुट का विशाल कट आउट बनाया। दरअसल यह सभी फैंस धोनी के प्रति अपना प्यार जताना चाहते थे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी और पांचवी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह फाइनल मैच तमाम फैंस को काफी पसंद आया और उन्होंने धोनी की कप्तानी की भी जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़े: भयानक कार दुर्घटना में बच निकलने के बाद Praveen Kumar ने फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल मैसेज

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का जादू

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक खास चीज देखने को मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स का मैच चाहे जिस भी ग्राउंड में हो ‘Thala’ के फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा और उनको चीयर करने के लिए हर जगह मौजूद रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन में ज्यादा बल्लेबाजी तो नहीं की लेकिन जब भी वो बल्लेबाजी करने के लिए उतरते थे तब फैंस के बीच उत्साह देखने को मिलता था।

तमाम लोगों को ऐसा लग रहा था कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है लेकिन उन्होंने खुद यह बात साफ कर दी कि अपने फैंस का प्यार देखते हुए वो अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में भी गिना जाता है। अब तमाम फैंस उनको एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खेलते हुए देखना चाहेंगे।

close whatsapp