जिस अजिंक्य रहाणे को डेढ़ साल टीम से रखा बाहर, उन्हीं के अर्धशतक ने बचाई टीम इंडिया की लाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिस अजिंक्य रहाणे को डेढ़ साल टीम से रखा बाहर, उन्हीं के अर्धशतक ने बचाई टीम इंडिया की लाज

तीसरे दिन के आगाज के साथ अजिंक्य रहाणे ने की कमाल बल्लेबाजी।

Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)
Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)

WTC 2023 फाइनल के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब अजिंक्य रहाणे का नाम आने से कई फैन्स हैरान हुए थे और कई खुश थे। साथ ही इस खिलाड़ी ने IPL में भी खुद को साबित किया था, वहीं रहाणे का ये दमदार प्रदर्शन WTC फाइनल में भी जारी है और इसकी पूरी झलक तीसरे दिन देखने को मिली।

डेढ़ साल टीम इंडिया से दूर थे अजिंक्य रहाणे

एक समय अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज हुआ करते थे, लेकिन फिर खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। जहां रहाणे ने साल 2022 के जनवरी में अपना आखिरी टेस्ट टीम इंडिया से खेला था, उसके बाद से वो बाहर चल रहे थे टीम से।

अजिंक्य रहाणे ना होते, तो टीम इंडिया का क्या हाल होता?

*तीसरे दिन के आगाज के साथ अजिंक्य रहाणे ने की कमाल बल्लेबाजी।
*जहां इस खिलाड़ी ने छक्के के साथ पूरा किया अपना अर्धशतक।
*इस मैच में अब तक सिर्फ रहाणे का ही चला है बल्ला।
*17 महीने बाद टेस्ट टीम में हुई है रहाणे की वापसी।

शानदार अंदाज में पूरा किया अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आज भी विकेट के साथ हुई टीम इंडिया की शुरूआत

वहीं तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही टीम इंडिया के फैन्स को निराशा हाथ लगी थी, जहां युवा खिलाड़ी केएस भरत एक बार फिर से बल्लेबाजी में फेल हुए और बोल्ड हो गए। वहीं भरत के आउट होते ही फैन्स को ईशान किशन की याद आ गई और अब सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी का नाम ट्रेंड कर रहा है काफी।

ऐसे आउट हुए थे केएस भरत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp