अजिंक्य रहाणे को सिर्फ डांस करने के लिए चेन्नई टीम ने अपने साथ रखा है क्या इस बार?
इंस्टाग्राम पर CSK टीम ने कुछ खिलाड़ियों का वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2023 4:11 अपराह्न

बीतों कुछ सालों में बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की लगातार IPL टीमें बदली है, फिलहाल ये खिलाड़ी चेन्नई की टीम का हिस्सा बना हुआ है IPL 2023 के लिए। लेकन यहां भी इस खिलाड़ी को मौका मिलते हुए नजर नहीं आ रहा है, इस बीच रहाणे का एक वीडियो सामने आया है और इसमें उनका एक अलग अंदाज नजर आ रहा है।
अजिंक्य रहाणे की लगातार बदलती रहती है टीमें
जी हां, टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं अजिंक्य रहाणे साल 2022 में KKR टीम का हिस्सा थे, उससे पहले दिल्ली से उन्होंने आईपीएल खेला और उससे पहले वो राजस्थान टीम के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे थे।
मौका नहीं देना है तो क्यों अजिंक्य रहाणे को चेन्नई टीम ने खरीदा?
*इंस्टाग्राम पर CSK टीम ने कुछ खिलाड़ियों का वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में अजिंक्य रहाणे सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ी डांस कर रहे हैं।
*अभी तक हुए 2 मैचों में CSK नहीं दिया है रहाणे को अंतिम 11 में मौका ।
*आगे भी IPL में इस खिलाड़ी को काफी कम मौके मिलने की है उम्मीद।
अजिंक्य रहाणे का ये वीडियो हो रहा है वायरल
धोनी थे टीम के गेंदबाजों से काफी ज्यादा नाराज
दूसरी ओर CSK टीम ने LSG के खिलाफ मैच अपने नाम किया था, लेकिन इस दौरान CSK टीम की गेंदबाजी काफी ज्यादा खराब रही थी और इसी को लेकर मैच के बाद कप्तान धोनी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि अगर ऐसी ही गेंदबाजी रही तो टीम को नए कप्तान के अंडर खेलना होगा।
टीम के गेंदबाजों को लेकर माही का बयान