धोनी के दल में शामिल होते ही बदले Ajinkya Rahane के तेवर, धाकड़ बल्लेबाजी से फाड़ दिया नेट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के दल में शामिल होते ही बदले Ajinkya Rahane के तेवर, धाकड़ बल्लेबाजी से फाड़ दिया नेट्स

CSK के साथ जुड़ चुके हैं रहाणे, लगातार नेट्स में कर रहे हैं अभ्यास।

Ajinkya Rahane And Dhoni (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane And Dhoni (Image Credit- Instagram)

कुछ समय पहले तक Ajinkya Rahane पर टेस्ट क्रिकेटर का टैग लगा हुआ था, तो दूसरी ओर लगातार उनकी IPL टीमें बदलती रहती थी। लेकिन जब से ये खिलाड़ी CSK टीम में आया है, तब से रहाणे के तेवर बदल गए हैं और उनकी बल्लेबाजी में एक नया जोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में ये बल्लेबाज अब IPL 2024 की कड़ी तैयारी करने में लगा हुआ है इन दिनों।

2023 के सीजन में अलग Ajinkya Rahane नजर आया था

जी हां, साल 2023 में भी Ajinkya Rahane धोनी की कप्तानी में IPL खेले थे, इस दौरान उन्होंने CSK टीम से खेलते हुए कई तेज पारियां खेली थी और कड़क छक्के लगाए थे। जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी देख हर कोई हैरान था, साथ ही में किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि रहाणे इस तरह भी बल्लेबाजी कर सकते हैं टी20 क्रिकेट में। इससे पहले रहाणे दिल्ली, KKR, राजस्थान, पुणे जैसी टीमों के लिए IPL खेल चुके हैं।

धोनी की टीम में आते ही बदल गए Ajinkya Rahane फिर से

*CSK के साथ जुड़ चुके हैं रहाणे, लगातार नेट्स में कर रहे हैं अभ्यास।
*इस बीच Ajinkya Rahane ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें की पोस्ट।
*जहां इन तस्वीरों में रहाणे लंबे शॉट्स मारते हुए दिख रहे हैं नेट्स में।
*साथ ही IPL में अब अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं रहाणे।

Ajinkya Rahane ने ये पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

हाल ही में रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने घरेलू क्रिकेट में रचा है इतिहास

दूसरी ओर कुछ समय पहले ही रणजी ट्रॉफी खत्म हुई है, जिसका फाइनल मुंबई और विदर्भ टीम के बीच हुआ था। इस दौरान मुंबई ने रहाणे की कप्तानी में विदर्भ को मात देकर खिताब अपने नाम किया था और नया इतिहास रचा था। लेकिन इस बार की रणजी ट्रॉफी में रहाणे की बल्लेबाजी सुपर फ्लॉप साबित हुई थी और इस बात को उन्होंने खुद ने भी मान लिया था बाद में।

रहाणे का सोशल मीडिया पोस्ट रणजी ट्रॉफी को लेकर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

close whatsapp