अजिंक्य रहाणे को लेकर बहुत बड़ी बात बोल गए वी वी एस लक्ष्मण - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजिंक्य रहाणे को लेकर बहुत बड़ी बात बोल गए वी वी एस लक्ष्मण

मेरे हिसाब से रहाणे को क्रिकेट से ब्रेक देना चाहिए- वी वी एस लक्ष्मण।

VVS Laxman And Ajinkya Rahane (Image Credit- Getty Images)
VVS Laxman And Ajinkya Rahane (Image Credit- Getty Images)

इस समय भारत के हर अखबार, टीवी न्यूज चैनल या फिर इंटरनेट पर सिर्फ अजिंक्य रहाणे और उनकी फॉर्म की बात हो रही है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वी वी एस लक्ष्मण ने भी इस बल्लेबाज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने सभी को हैरान किया है। साथ ही उन्होंने रहाणे की जगह लेने वाले खिलाड़ी का नाम भी बता दिया है।

वी वी एस लक्ष्मण ने दी अजिंक्य रहाणे को सलाह

एक दौर था जब टेस्ट में बेस्ट देने के बाद रहाणे को टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया था। ये खिलाड़ी टीम के लिए खूब रन बना रहा था और साथ ही विराट के ना होने पर रहाणे ने टीम की कप्तानी भी की थी। लेकिन अब अजिंक्य रहाणे उस फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं, जिसके चलते ये बल्लेबाज लगातार संघर्ष कर रहा है। इसे देखते हुए अब वी वी एस लक्ष्मण ने रहाणे को सलाह दी है।

*मेरे हिसाब से रहाणे को क्रिकेट से ब्रेक देना चाहिए- वी वी एस लक्ष्मण।
*दूसरी पारी के दौरान रहाणे एक भी बार रन बनाने की लय में नहीं दिखे- लक्ष्मण।
*मुझे नहीं पता अब अजिंक्य रहाणे का भविष्य क्या होने वाला है- वी वी एस लक्ष्मण।
*लक्ष्मण के मुताबिक वो अच्छे बल्लेबाज हैं और शानदार वापसी कर सकते हैं।

लक्ष्मण इस खिलाड़ी को देखना चाहते हैं रहाणे की जगह

दूसरी ओर, दिग्गज खिलाड़ी वी वी एस लक्ष्मण के अनुसार रहाणे की जगह अब टीम में बल्लेबाज हनुमा विहारी को जगह मिलनी चाहिए। दूसरी ओर कप्तान कोहली अब लगातार रहाणे की जगह जडेजा को पहले खेलने का मौका दे रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने रहाणे का पूरी तरह से बचाव भी किया है और कहा है कि पूरी टीम उप-कप्तान के साथ खड़ी है।

close whatsapp