अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर के खुशखबरी देने के बाद लगा बधाइयों का तांता
अजिंक्य रहाणे उनकी बचपन की साथी राधिका के साथ शादी के बंधन में साल 2014 में बंधे थे।
अद्यतन - जुलाई 23, 2022 11:58 पूर्वाह्न

भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, और यह खुशखबरी उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने 22 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी है।
आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे उनकी बचपन की साथी राधिका के साथ शादी के बंधन में साल 2014 में बंधे थे। जिसके बाद इस जोड़े के घर अक्टूबर 2019 में पहली बार किलकारियां गुंजी थी, जब उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ था, और संयोग की बात को देखिए, वे दूसरी बार माता-पिता इस साल अक्टूबर में ही बनने जा रहे हैं।
राधिका धोपावकर ने 22 जुलाई की शाम को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जहां उनकी बेटी काफी हर्षित नजर आ रही हैं, वहीं अजिंक्य रहाणे अपने परिवार को देख स्माइल करते नजर आ रहे हैं। राधिका ने कैप्शन में बेबी और हार्ट के इमोजी के साथ अक्टूबर 2022 लिखा है।
यहां देखिए राधिका धोपावकर की इंस्टाग्राम पोस्ट –
जैसे ही राधिका धोपावकर और अजिंक्य रहाणे के घर दोबारा किलकारियां गूंजने की खबर जगजाहिर हुई, इंस्टाग्राम पर बधाइयों का तांता लग गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह से लेकर जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन, आर अश्विन की पत्नी प्रीति, नितीश राणा की पार्टनर साची मारवाह, रिद्धिमान साहा की पत्नी रोमी मित्रा और अन्य इस जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।
![]()
![]()
आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार भारत के लिए इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। जिसके बाद दाएं-हाथ के बल्लेबाज आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने सात मैचों में सिर्फ 133 रन बनाए। वह चोटिल होने के कारण बीच में ही आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब से गुजर रहे हैं।