टीम इंडिया में वापसी के बाद से खुश रहने लगे हैं अजिंक्य रहाणे, शानदार वीडियो किया शेयर
अजिंक्य रहाणे भी परिवार के साथ बिता रहे हैं अपना समय।
अद्यतन - जून 16, 2023 7:11 अपराह्न

बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया में वापसी करते ही खुद को साबित कर दिया, जहां WTC फाइनल में एक तरफ सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे वहीं रहाणे ने दोनों पारियों में रन बनाए। साथ ही इस खिलाड़ी ने IPL में भी कमाल प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अनुभवी बल्लेबाज की खुशी अलग लेवल पर है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर दिखा है।
IPL में छा गए थे अजिंक्य रहाणे
जी हां, IPL 2023 में अजिंक्य रहाणे का एक अलग ही अवतार देखने को मिला था, जहां इस खिलाड़ी ने काफी तेज अंदाज में रन बनाए थे और खुद को साबित किया था। रहाणे ने CSK की तरफ से 14 मैच खेलते हुए 326 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले थे।
अजिंक्य रहाणे की खुशी 7वें आसमान पर है
*अजिंक्य रहाणे भी परिवार के साथ बिता रहे हैं अपना समय।
*हाल ही में रहाणे ने नई रील वीडियो की है इंस्टाग्राम पर शेयर।
*वीडियो में अपने बच्चों और वाइफ संग रहाणे ने किया खूब फन।
*साथ ही वीडियो पर फैन्स ने भी किए प्यारे-प्यारे कमेंट्स।
परिवार संग अजिंक्य रहाणे ने ये रील वीडियो की है शेयर
चोट लगने के बाद भी खेल रहा था ये खिलाड़ी
WTC फाइनल में रहाणे को बल्लेबाजी के दौरान उंगली में चोट लगी थी, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया और इसे लेकर उनकी वाइफ ने भी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया था।