IPL में धोनी देंगे अजिंक्य रहाणे को मौका या एक बार फिर से उनका मजाक बनकर रह जाएगा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में धोनी देंगे अजिंक्य रहाणे को मौका या एक बार फिर से उनका मजाक बनकर रह जाएगा?

इस बार टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को CSK टीम ने खरीदा है।

Ajinkya Rahane (Photo Source: Instagram)
Ajinkya Rahane (Photo Source: Instagram)

IPL 2023 को लेकर इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप चल रहा है, जिसमें धोनी, अजिंक्य रहाणे सहित टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद है विदेशी खिलाड़ियों को छोड़कर। वहीं रहाणे अपने IPL करियर में पहली बार CSK टीम के साथ जुड़े हैं, जिसके बाद ये देखना सबसे ज्यादा अहम होगा कि उनका अंतिम 11 में मौका मिलता है या नहीं।

अजिंक्य रहाणे को KKR टीम ने नहीं दिए थे सही से मौकै

जी हां, IPL 2022 में अजिंक्य रहाणे KKR टीम का हिस्सा था, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीनियर खिलाड़ी को लगातार मौके नहीं दिए थे। वहीं बाद में रहाणे चोट के कारण लीग से बाहर हो गए थे, साथ ही टीम ने भी फिर उनको रिलीज कर दिया था।

CSK टीम क्या होगी अजिंक्य रहाणे पर मेहरबान?

*इस बार टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को CSK टीम ने खरीदा है।
*वहीं इस समय चेन्नई टीम के कैंप में लगातार पसीना बहा रहे हैं रहाणे।
*टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं मौजूद, ऐसे में अंजिक्य को मौका मिलना मुश्किल।
*रहाणे के शानदार अनुभव को देखते हुए धोनी दे सकते हैं उन्हें कुछ मुकाबलों में मौका।

अजिंक्य रहाणे ने नेट सेशन के बाद शेयर की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

CSK के सभी खिलाड़ी कर रहे हैं कड़ी मेहनत

दूसरी CSK टीम का इस समय चेन्नई में ही कैंप चल रहा है, जहां टीम के सभी खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं और साथ ही आए दिन धोनी के वीडियो नेट सेशन से जमकर वायरल हो रहे हैं जो फैन्स का खासा पसंद आ रहे हैं।

टीम के कैंप से ली गई कुछ खास तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp