क्या दिन आ गए! अजिंक्य रहाणे अब पृथ्वी शॉ की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या दिन आ गए! अजिंक्य रहाणे अब पृथ्वी शॉ की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेंगे

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेंगे अजिंक्य रहाणे।

Prithvi Shaw and Ajinkya Rahane
Prithvi Shaw and Ajinkya Rahane. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है, सीरीज बदल रही है विरोधी टीम बदल रही है और मैदान बदल रहे हैं लेकिन रहाणे के प्रदर्शन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा है। साथ ही अजिंक्य का प्रदर्शन सीरीज दर सीरीज गिरता ही जा रही है, इस बीच उनके रणजी ट्रॉफी खेलने को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है।

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलना पड़ेगा अजिंक्य रहाणे को

एक समय ऐसा था जब अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया को मध्यक्रम में सबसे ज्यादा मजबूती देते थे, उनको आउट करना विरोधी टीमों के लिए मुश्किल का काम होता था। साथ ही उनपर टीम की उपकप्तानी की भी जिम्मेदारी थी, लेकिन बीते कुछ समय से ये खिलाड़ी लगातार संघर्ष के पिच पर ही बल्लेबाजी कर रहा है। ऐसे में अब रहाणे को अपनी जगह टेस्ट टीम में बचानी है तो उन्हें रणजी ट्रॉफी खुद साबित करना ही होगा और ये बात सौरव गांगुली भी बोल चुके हैं।

*पृथ्वी शॉ की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेंगे अजिंक्य रहाणे।
*मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने साझा की ये अहम जानकारी।
*रहाणे को नहीं है पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खेलने से कोई परेशानी-MCA।
*MCA अधिकारी ने बताया कि अजिंक्य रहाणे को पहले ही दे गई थी जानकारी।

लगातार टीम दे रही है रहाणे का पूरा साथ

रहाणे का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर प्रधर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा था, लेकिन उसके बाद से वो अपने नाम के मुताबिक कमाल नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन फिर भी टीम उनका पूरा साथ दे रही है, टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हमेशा इस खिलाड़ी की वापसी की बात बोली है और साथ दिया है। वहीं रहाणे के साथ-साथ पुजारा भी काफी समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनके चयन पर भी बार-बार सवाल खड़े होते आए हैं।

close whatsapp