मैदान के बाहर काफी अलग हैं विराट कोहली, जूनियर खिलाड़ियों को रखते हैं छोटे भाई की तरह - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान के बाहर काफी अलग हैं विराट कोहली, जूनियर खिलाड़ियों को रखते हैं छोटे भाई की तरह

RCB के गेंदबाज Akash Deep ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की पोस्ट।

Akash Deep And Virat (Image Credit- Instagram)
Akash Deep And Virat (Image Credit- Instagram)

RCB टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं, साथ ही उनकी टीम ने IPL 2024 में जीत का खाता भी खोल लिया है। वहीं अभी तक RCB के दो मैच हुए हैं, इस दौरान फैन्स ने कई मौके पर कोहली का गुस्से वाला अवतार देख लिया है। लेकिन आज हम आपको इस खिलाड़ी का एक अलग और प्यार भरा अवतार दिखाने वाले हैं।

RCB टीम अपने नाम कर चुकी है पहली जीत

IPL 2024 में RCB टीम ने अपना पहला मैच CSK टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें चेन्नई ने जीत की कहानी लिखी थी। लेकिन अगले ही मैच में फाफ की टीम ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर दी और पंजाब टीम को हरा दिया। वहीं पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार 77 रनों की पारी खेल टीम की जीत में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाई थी और कार्तिक का भी बल्ला बोला था।

विराट कोहली मैदान के बाहर एक अलग ही इंसान हैं

*RCB के गेंदबाज Akash Deep ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*जहां इन तस्वीरों में Akash Deep के साथ नजर आ रहे हैं विराट कोहली भी।
*इस दौरान दोनों के बीच हो रही है मस्ती-मजाक, अलग रूप में दिखे विराट।
*वहीं गेंदबाज ने कैप्शन के जरिए बताया कि कोहली मैदान के बाहर अलग इंसान हैं।

Akash Deep ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की ये तस्वीरें की शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Deep (@akash.deep969)

पहली जीत के बाद RCB के ड्रेसिंग रूम का कुछ ऐसा था माहौल

RCB का तीसरा मैच कब और किसके खिलाफ होगा?

आज IPL 2024 में SRH और MI के बीच मुकाबला होगा, ये मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। तो 28 मार्च के दिन राजस्थान का सामना दिल्ली से जयपुर में होगा। उसके बाद 29 मार्च के दिन RCB टीम लीग में अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी, ये मैच KKR टीम के खिलाफ होगा। साथ ही इस बार गौतम गंभीर KKR टीम के मेंटोर है, ऐसे में देखना होगा की कोहली और गंभीर के बीच क्या फिर से दोस्ती हो पाएगी या नहीं।

close whatsapp