उमरज़ई के ऑलराउंड प्रदर्शन और गुरबाज के शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को चटाई धूल, सीरीज की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

उमरज़ई के ऑलराउंड प्रदर्शन और गुरबाज के शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को चटाई धूल, सीरीज की अपने नाम

शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया।

Afghanistan Team (Pic Source-X)
Afghanistan Team (Pic Source-X)

शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। टीम की ओर से महमुदुल्लाह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 98 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। महमुदुल्लाह के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से इन दो ही खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

सौम्या सरकार 24 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तंज़िद हसन ने 19 रन बनाए। अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने अफगानिस्तान की ओर से सात ओवर में 37 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि 1 विकेट मोहम्मद नबी ने अपने नाम किया।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान की ओर से जड़ा मैच विनिंग शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और सेदिकुल्लाह अटल 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रहमत शाह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी भी 6 रन ही बना पाए। हालांकि, तीन विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में पांच चौके और 7 छक्कों की मदद से 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

रहमानुल्लाह गुरबाज का साथ अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने शानदार तरीके से दिया और इन दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रनों की धुआंधार साझेदारी हुई। अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 70* रन बनाए, जबकि मोहम्मद नबी ने 34* रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट झटके। अफगानिस्तान के इस प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?