पाठ-पूजा में भी लगता है हार्दिक पांड्या का मन, भगवान भरोसे होगी अब क्रिकेट में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाठ-पूजा में भी लगता है हार्दिक पांड्या का मन, भगवान भरोसे होगी अब क्रिकेट में वापसी

एक बार फिर से नई रील वीडियो शेयर की है ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

कई दिनों से हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया के स्टार बने हुए हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर ये खिलाड़ी छाया हुआ है। जिसका कारण है हार्दिक की लगातार पोस्ट हुई रील वीडियो और उन सभी वीडियो में उनका अंदाज। दूसरी ओर अब पांड्या पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और कभी भी मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

ये खिलाड़ी नहीं करेगा IPL को मिस

जी हां, हार्दिक पांड्या IPL को मिस नहीं करेंगे, जिसका सबूत उनकी खुद की एक रील वीडियो है। इस रील वीडियो में पांड्या पुरी लय में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में अब वो फिट हैं और बल्लेबाजी भी करने लग जाएंगे। इस साल हार्दिक मुंबई टीम की आपको कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और रोहित उनके अंडर खेलेंगे। वहीं हार्दिक के कप्तान बनने से कई फैन्स खुश हैं, तो कई फैन्स अभी तक काफी ज्यादा ही नाराज नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या भगवान की भक्ति भी करते हैं मन से

*एक बार फिर से नई रील वीडियो शेयर की है ऑलराउंडर हार्दिक ने।
*इस वीडियो में पांड्या का सबसे ज्यादा अलग अवतार देखने को मिला है।
*जहां अपनी नई रील वीडियो में पाठ-पूजा करते हुए दिख रहे हैं हार्दिक।
*उसके बाद वीडियो में पांड्या करते नजर आए एक बार फिर से योगा।

आपने नहीं देखा होगा हार्दिक पांड्या का ये वाला अवतार

एक नजर इस खिलाड़ी की गेंदबाजी पर भी डाल लेते हैं

हार्दिक के भाई की नहीं हो पाई इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

पांड्या तो कई बार चोटिल होकर टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं, लेकिन उनके भाई यानी की क्रुणाल पांड्या को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कई साल हो गए हैं। क्रुणाल आखिरी बार साल 2021 में लंका दौरे पर गए थे टीम के साथ, बस उनका ये आखिरी इंटरनेशनल दौरा था और उसके बाद उनकी भारतीय टीम में कभी वापसी नहीं हुई। साथ ही अब उनकी वापसी शायद ही हो और वो घरेलू क्रिकेट के साथ IPL ही खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?