हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल, कप्तान रोहित को दिखाने के लिए ऑलराउंडर ने की ये हरकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल, कप्तान रोहित को दिखाने के लिए ऑलराउंडर ने की ये हरकत

हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं अब पूरी तरह से फिट।

Hardik Pandya (Pic Source-Instagram)
Hardik Pandya (Pic Source-Instagram)

अक्टूबर 2023 में हार्दिक पांड्या आखिरी बार टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए थे, वो वर्ल्ड कप का मैच था और एक चोट ने इस खिलाड़ी को कई महीने के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया। लेकिन अब वापसी का बिगुल बज चुका है और इस खिलाड़ी ने 22 गज पर लौटने की पूरी तैयारी कर ली है।

सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं अपनी तैयारी

जी हां, जैसे-जैसे हार्दिक पांड्या फिट हो रहे हैं, वैसे-वैसे वो वापसी की तैयारी तेज कर रहे हैं। साथ ही ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव हो गया है, जहां हार्दिक कई दिनों से लगातार वर्क आउट से जुड़ी रील पोस्ट कर रहे हैं। जिसे देखकर साफ हो गया है कि इस खिलाड़ी का अब IPL 2024 खेलना पक्का है।

हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी पसंद नहीं आ रही होगी रोहित को

*हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं अब पूरी तरह से फिट।
*इंस्टा रील के साथ-साथ इस खिलाड़ी ने कुछ इंस्टा स्टोरी की शेयर ।
*गेंदबाजी से लेकर योगा वाली तस्वीरें हैं इस खिलाड़ी की इंस्टा स्टोरी में।
*जल्द ही बल्लेबाजी भी करता हुआ नजर आ जाएगा ये ऑलराउंडर खिलाड़ी।

एक नजर हार्दिक पांड्या की इंस्टा स्टोरी

Hardik Pandya (Pic Source-Instagram)
Hardik Pandya (Pic Source-Instagram)

पूरी पेस के साथ गेंदबाजी कर रहा है ये खिलाड़ी

दूसरी ओर हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें ये खिलाड़ी काफी लंबे समय बाद गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है। वहीं जिस तेजी से हार्दिक गेंदबाजी कर रहे हैं, उसके देखकर ये लग रहा है कि अब उन्होंने कोई परेशानी नहीं है और वो MI टीम की कप्तानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ समय पहले ही हार्दिक गुजरात टीम को छोड़कर मुंबई टीम में आए हैं और साथ ही रोहित को हटाकर उन्होंने कप्तानी भी दी गई है। जिससे फैन्स काफी ज्यादा नाराज हैं और इस बार IPL में हार्दिक का असली टेस्ट होगा कप्तानी के साथ-साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में।

हाल ही में ये रील वीडियो की थी शेयर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?