इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 3:00 अपराह्न
क्रिकेट को दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में गिना जाता है। इस खेल के तमाम प्रशंसक हैं। क्रिकेट की सबसे अच्छी बात यह है कि इस खेल में तमाम देशों के खिलाड़ी एक दूसरे की इज्जत करते हैं और उन्हें सम्मान भी देते हैं।
कुछ खिलाड़ी ऐसे शांत स्वभाव से और नियम के तहत ही खेलना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मैदान के अंदर तो काफी शांत रहते हैं लेकिन मैदान के बाहर वो किसी चीज को लेकर अपना आपा खो बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यही नहीं वो गुस्से में आकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
1- दनुष्का गुणथिलाका
दनुष्का गुणथिलाका ने श्रीलंका के लिए 2015 में डेब्यू किया था और तब से उन्होंने अपनी टीम के लिए अभी तक 101 मुकाबले खेले हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी को ही पलट कर रख दिया।
एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने उनके ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बता दें, पहले राउंड के मुकाबले खेलने के बाद वो चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया महिला ने उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया तब सिडनी पुलिस ने उन्हें 6 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बेल में बाहर आने की कोशिश की लेकिन उनकी यह मांग खारिज कर दी गई। 11 दिन वो जेल में रहे इसके बाद उनकी एप्लीकेशन को मान लिया गया। हालांकि अभी तक उनके इस मामले को लेकर कोई भी बयान कोर्ट से नहीं आया है। साथ ही इस चीज को लेकर उन्हें खेल के सभी प्रारूपों से सस्पेंड किया गया है।