इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज - 11 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

5- इमरान खान

Imran Khan
Imran Khan. (Photo by Patrick Eagar/Patrick Eagar Collection via Getty Images)

इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने 1992 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है।

हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाने का फैसला किया। 1996 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई जिसका नाम उन्होंने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ रखा। 22 साल राजनीति में संघर्ष करने के बाद 2018 में इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। हालांकि 4 साल देश पर राज करने के बाद उन्हें नो कॉन्फिडेंस वोट के तहत 2022 में इस पद से हटा दिया गया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद की एक अदालत के आदेश के बाद अगस्त 2023 में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान को कोर्ट के आदेश के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। 70 वर्षीय नेता पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी अधिकारियों द्वारा सरकारी अधिकारियों को दिए जाने वाले उपहारों के लिए एक खजाने तोशखाना में रखे गए उपहारों के बारे में जानबूझकर विवरण छिपाया।

Previous
Page 5 / 11
Next

close whatsapp