इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 3:00 अपराह्न
6- विनोद कांबली

अपने स्कूल के दिनों में विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर साथ में ही खेला करते थे। हालांकि विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर जितना बड़ा नाम नहीं कर पाए। विनोद कांबली ने 1991 से 2000 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले।
उन्होंने वनडे में 2477 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक मौजूद है जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत 1084 रन बनाए। विनोद कांबली का करियर काफी अलग तरीके का था। उनकी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बीच में काफी बहस होती रहती थी। इसके बाद 2011 में उन्होंने मोहम्मद अजहरूद्दीन और बाकी टीम के खिलाड़ियों पर 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल श्रीलंका के खिलाफ मैच में फिक्सिंग का आरोप लगाया।
12 साल बाद विनोद कांबली के ऊपर यह आरोप लगा कि उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रमेश पवार की बीवी तेजस्विनी पवार के ऊपर दारू पीकर गाड़ी चढ़ा दी। विनोद कांबली बाद में बेल पर रिलीज हुए।