इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 3:00 अपराह्न
7- बेन स्टोक्स

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर में कई रिकॉर्ड हासिल किए हैं। वो काफी मजाकिया खिलाड़ी है। हालांकि 2017 में ब्रिस्टल में उनके साथ काफी बुरा हुआ था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी और बेन स्टोक्स को इसलिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया था क्योंकि उन पर ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर लड़ाई को लेकर FIR दर्ज कराई गई थी। बेन स्टोक्स को पूरी रात जेल में बितानी पड़ी। हालांकि कोई सबूत ना मिलने की वजह से उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया।
अगस्त 2018 में बेन स्टोक्स कि इस बात को माना गया कि उन्होंने अपने बचाव में दूसरे को मारा था। बेन स्टोक्स ने यह बात खुद बोली की सेल्फ डिफेंस में उन्होंने दूसरे व्यक्ति पर हाथ उठाया था।