रविचंद्रन अश्विन का हैरान करने वाला खुलासा, कहा- टीम के सभी खिलाड़ी कभी दोस्त हुआ करते थे अब सिर्फ सहयोगी हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

रविचंद्रन अश्विन का हैरान करने वाला खुलासा, कहा- टीम के सभी खिलाड़ी कभी दोस्त हुआ करते थे अब सिर्फ सहयोगी हैं

आर अश्विन का कहना है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन अब सिर्फ सहयोगी हैं।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया के बेहतरीन गेंदबाज आर अश्विन को खेलने का मौका नहीं मिला।

दरअसल आर अश्विन की जगह उमेश यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के इस फैसले पर सवाल उठाया था और उनका कहना था कि भारतीय टीम के हार का कारण कहीं ना कहीं अश्विन का टीम में नहीं होना भी है।

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहले दोस्त हुआ करते थे- आर अश्विन 

अब वहीं हाल ही में आर अश्विन ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल उनका कहना है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन अब सिर्फ सहयोगी हैं। साथ ही उनका कहना था कि, टीम में खिलाड़ी अगर अपनी तकनीक या जर्नी के बारे में शेयर करते हैं तो यह टीम के लिए बेहतर होता है।

दरअसल इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए आर अश्विन ने कहा कि, यह एक ऐसा युग है जहां हर कोई सहयोगी है। दरअसल पहले जब क्रिकेट खेला जाता था तो आपके सभी साथी आपके दोस्त हुआ करते थे। अब वे सिर्फ सहयोगी है। इसमें एक बड़ा अंतर है क्योंकि वे अपने आसपास बैठे लोगों से खुद को आगे बढ़ाना चाहते हैं। तो किसी के पास समय नहीं है यह कहने के लिए आप क्या कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वास्तव में मेरा मानना है कि, अगर कोई खिलाड़ी अपनी तकनीक और जर्नी के बारे में शेयर करता है तो क्रिकेट बेहतर हो जाता है। दरअसल जब आप किसी अन्य व्यक्ति की यात्रा और तकनीक को समझते हैं तो यह और बेहतर हो जाता है। कोई भी आपकी मदद के लिए नहीं आएगा। यह एक अलग-थलग यात्रा है। लेकिन कभी-कभी हम भूल जाते हैं कि क्रिकेट self-taught खेल है।

close whatsapp