हार्दिक पांड्या की इंस्टा रील से टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जलन होने वाली है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या की इंस्टा रील से टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को जलन होने वाली है!

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंस्टा पर शेयर की नई रील वीडियो।

 (Photo Source: Instagram)
(Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को पार्टी करना बहुत पसंद है, जिसका नजारा कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसका वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। साथ ही पांड्या ने इस बार एक खास खिलाड़ी के साथ जमकर पार्टी की है, जिसका वीडियो फैन्स बार-बार देखने को मजबूर हो गए हैं।

हार्दिक पांड्या कप्तानी में भी छा रहे हैं

हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी, जिसे टीम इंडिया ने 1-0 से जीता था और उस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। साथ ही कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि, हार्दिक को टी-20 की पक्की कप्तानी दी जा सकती है जल्द।

हार्दिक पांड्या ने धोनी को क्या नचाया है भाई

*टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इंस्टा पर शेयर की नई रील।
*वीडियो में हार्दिक धोनी के साथ जमकर नाच रहे हैं, ईशान किशन भी मौजूद।
*रैपर बादशाह के गानों पर हार्दिक धोनी को शानदार डांस करवाने में लगे हुए हैं।
*सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है ये वाला वीडियो।

 ये रील हो गई हार्दिक पांड्या की काफी वायरल

कल धोनी की वाइफ ने लगाई थी ये इंस्टा स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

कब मैदान पर नजर आएंगे माही?

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में वो सिर्फ IPL खेलते हैं और अब धीरे-धीरे माही IPL 2023 की तैयारी में जुट गए हैं। साथ ही इसे लेकर वो कई दिनों से जमकर अभ्यास कर रहे हैं, साथ ही खुद को फिट रखने के लिए टेनिस भी खेलते हुए नजर आ जाते हैं।

close whatsapp