पटरी पर लौट रहा है अब Hardik Pandya का जीवन, चेहरे पर दिखी वो पुरानी मुस्कान
Hardik Pandya इन दिनों लगातार इंस्टा पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 27, 2024 12:31 अपराह्न

क्रिकेट से मिले ब्रेक का Hardik Pandya पूरा फायदा उठा रहे हैं, जहां पांड्या अलग-अलग जगह घूम रहे हैं। साथ ही ये ऑलराउंडर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है, ऐसे में पांड्या ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है। साथ ही अब सोशल मी़डिया पर फैन्स ने हार्दिक को Troll करना बंद कर दिया है और उनके खिलाफ लोग कमेंट भी नहीं करते हैं।
Hardik Pandya और नताशा को लेकर आई कुछ रिपोर्ट्स
कुछ समय पहले ही Hardik Pandya और नताशा अलग हो गए है, जहां ये कपल पूरे 4 साल साथ में रहा था। वहीं टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या की ग्लैमरस लाइफस्टाइल नताशा के लिए परेशानी का कारण बन गई थी। साथ ही नताशा शांतिपूर्ण और सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं, जबकि हार्दिक का लाइफस्टाइल काफी ग्लैमरस था। जिसके कारण दोनों में बात नहीं बन पाई और मामला तलाक तक पहुंच गया।
Hardik Pandya के जीवन में टेंशन नाम की कोई चीज नहीं है
*Hardik Pandya इन दिनों लगातार इंस्टा पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं।
*इसी कड़ी में ऑलराउंडर ने अपनी दो नई तस्वीरें की हैं अपने फैन्स के साथ शेयर।
*Hat पहने हुए हार्दिक दिख रहे हैं कूल लुक में, फैन्स ने की ऑलराउंडर की तारीफ।
*साथ ही करोड़ों की घड़ी का दिखावा कर रहा है ये खिलाड़ी इन तस्वीरों में।
Hardik Pandya की नई तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर
हाल ही में ये तस्वीरें भी शेयर की थी ऑलराउंडर ने
मैदान पर कब होगी वापसी?
आखिरी बार हार्दिक पांड्या लंका दौरे पर टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आए थे, जहां वो टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं अब उनको क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक मिला है, टेस्ट क्रिकेट वो खेलते नहीं हैं ऐसे में Duleep Trophy के लिए उनका चयन नहीं हुआ है। जिसके बाद अब पांड्या की मैदान पर वापसी टी20 सीरीज के जरिए होगी, जो बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाएगी। वैसे हार्दिक ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था, जो इंग्लैंड के खिलाफ था।