Ashes 2023: तीसरे टेस्ट को लेकर क्रिस वोक्स ने टीम से की खास अपील, कहा- वह Superhuman जरूर हैं लेकिन हमें..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: तीसरे टेस्ट को लेकर क्रिस वोक्स ने टीम से की खास अपील, कहा- वह Superhuman जरूर हैं लेकिन हमें…..

क्रिस वोक्स ने कहा कि, हम हर समय बेन स्टोक्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते। हमें पता है कि वह सुपरह्यूमन हैं, लेकिन वह हर बार ऐसा नहीं कर सकते।

Chris Woakes (Photo by Philip Brown/Popperfoto via Getty Images)
Chris Woakes (Photo by Philip Brown/Popperfoto via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 263 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 237 रन बनाई।

तीसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 224 रन ही बना सकी। वहीं इस मुकाबले को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 27 रन बना सकी थी और इस मुकाबले को जीतने के लिए इंग्लिश टीम को 224 रनों की दरकार है।

हम हर समय बेन स्टोक्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते- बेन स्टोक्स 

बता दें इंग्लैंड अभी काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं इस बीच इस टीम के स्टार गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बल्लेबाजों से मैच को खत्म करने की मांग की है। साथ ही उनका कहना है कि, हमेशा बेन स्टोक्स पर निर्भर रहना गलत है। इसे थोड़ा आसान करना वाकई अच्छा होगा। लेकिन हम हर समय बेन स्टोक्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते। हालांकि हमें पता है कि वह सुपरह्यूमन हैं, लेकिन वह हर बार ऐसा नहीं कर सकते।

बता दें Cricbuzz से बातचीत करते हुए क्रिस वोक्स ने कहा कि, हमें एक अच्छा बदलाव लाना होगा और कोशिश करनी होगी। साथ ही हमें लाइन पर लाना होगा। दरअसल यह कुछ खास करने का मौका है। ऐसे में घबराहट से भी ज्यादा आपकों उत्साहित होना होगा। हम जानते हैं कि हम एक टीम के रूप में स्कोर का पीछा आसानी से कर सकते हैं। यह हमारे अनुकूल भी है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल यह टीम हमेशा आक्रामक होने और आगे रहने की कोशिश में रहती है। लेकिन इस खेल में स्कोर बहुत अधिक नहीं है, इसलिए आप यह सोचकर इसमें ना उतरें कि यह एक कठिन खेल होगा। हमें बस अच्छा खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम सोच रही होगी कि वे इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने से 10 विकेट दूर हैं, इसलिए यह दोनों टीमों के लिए एक रोमांचक दिन होने वाला है।

यहां पढ़ें : पाकिस्तानी मीडिया ने Live TV Show पर इमरान खान के दृश्यों को किया धुंधला, जावेद मियांदाद ने दिया मुंहतोड़ जवाब

close whatsapp