महिला बिग बैश लीग जीतना चाहती हैं एलिसा हीली कहा- मुझे हारना बिल्कुल पसंद नहीं हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला बिग बैश लीग जीतना चाहती हैं एलिसा हीली कहा- मुझे हारना बिल्कुल पसंद नहीं हैं

एलिसा हीली की टीम सिडनी सिक्सर्स वूमेन बिग बैश लीग के फाइनल में पहुंच गई है।

Alyssa Healy
Alyssa Healy. (Photo Source: Twitter)

खेल की खासियत है कि इसमें एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम को हारना ही पड़ता है। यह खेल की एक कड़वी सच्चाई है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। टीमें खेल को जीतने के लिए ऐड़ी-चोटी का बल लगा देती है।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हे हारने से नफरत है और उन्हें हारना पसंद नहीं है। बता दें कि 32 साल की इस महिला क्रिकेटर के लिए वूमेन बिग बैश लीग 2022 का सीजन अब तक काफी शानदार रहा है।

गौरतलब है कि हाल में ही एलिसा हीली को आगामी भारत दौरे की टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को टी-20 कप्तान बनाया गया है। वहीं जारी वूमेन बिग बैश लीग 2022 में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पर्थ स्काॅचर्स के खिलाफ शतक भी लगाया है। और अब उनका ध्यान सिडनी सिक्सर्स के लिए शनिवार को खिताब जीतने पर है।

एलिसा हीली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में एलिसा हीली ने बड़ा बयान दिया है। एलिसा ने कहा कि मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मुझे हारना पसंद नहीं है। साथ ही एलिसा ने कहा, कुछ साल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, हम वहां वापस आ गए हैं जहां हमें लगता है कि हमें होना चाहिए और वास्तव में हम कुछ अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं।

बता दें कि एलिसा हीली की टीम सिडनी सिक्सर्स वूमेन बिग बैश लीग के फाइनल में पहुंच गई है। और शनिवार को नोर्थ सिडनी ओवल, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खिताबी जंग दो टीमों के बीच देखने को मिलगी।

और सिडनी टीम के होम क्राउड के सामने वह प्रदर्शन करने को उत्सुक हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एलिसा हीली ने कहा कि शनिवार को सभी लोगों को मैदान पर देखना मजेदार होगा और कई बार यह चुनौतीपूर्ण होता है।

close whatsapp