WBBL 2023: बिग बैश लीग में Harmanpreet Kaur की सोफी डिवाइन से हुई तीखी बहस, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL 2023: बिग बैश लीग में Harmanpreet Kaur की सोफी डिवाइन से हुई तीखी बहस, देखें वीडियो 

पर्थ स्काॅचर्स वूमेन ने मैच को 6 विकेट से जीता

Perth Scorchers Women vs Melbourne Renegades Women (Image Credit- Twitter X)
Perth Scorchers Women vs Melbourne Renegades Women (Image Credit- Twitter X)

मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्काॅचर्स के बीच जारी महिला बिग बैश लीग 2023 का 22वां मैच आज 3 नवंबर, शुक्रवार को पर्थ के वाका मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में पर्थ ने मेलबर्न को 6 विकेट से हरा दिया है।

दूसरी ओर, मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाली और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पर्थ स्काॅचर्स की कप्तान सोफी डिवाइन के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। बता कि यह घटना मेलबर्न की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिली, जब इस ओवर की आखिरी गेंद को खेलने को हरमन तैयार नहीं थी, लेकिन सोफी डिवाइन तब तक गेंद फेंक चुकी थी।

लेकिन इसके बाद सोफी डिवाइन मैदानी अंपायर से कहने लगी कि आप ओवर को पूरा करने की घोषणा करें। तो वहीं हरमन ने इसे थर्ड अंपायर से रिव्यू करने के लिए कहा और अंपायर ने हरमनप्रीत कौर के पक्ष में फैसला दिया। लेकिन इस दौरान हरमन और सोफी के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो मेलबर्न रेनेगेड्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

तो वहीं जब पर्थ स्काॅचर्स इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पर्थ के लिए बेथ मूनी ने 59 और सोफी डिवाइन ने 52 रनों की शानदार पारी खेली।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में MS Dhoni ने लूटी महफिल, देखें फोटोज 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?