कप्तान श्रेयस अय्यर के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, सीरीज जीतने के बाद अफगानी कप्तान को फोटो के लिए बुलाया 

कप्तान श्रेयस अय्यर के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, सीरीज जीतने के बाद अफगानी कप्तान को फोटो के लिए बुलाया 

इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

AFG vs IND (Image Credit- Twitter X)
AFG vs IND (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के एक जैस्चर ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें सीरीज जीतने के बाद श्रेयस ने विरोधी टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान को ट्राॅफी सेलेब्रेशन के दौरान साथ फोटों खिंचवाने के लिए आमंत्रित किया। इसको लेकर कुछ वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि ‘मेन इन ब्लू’ ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोटला मैदान पर खेले गए। पहले और दूसरे मैच में सात-सात विकेट से जीत हासिल करने के बाद, ‘मेन इन ब्लू’ ने आखिरी मैच 127 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और अफगानिस्तान का 3-0 से टी20 सीरीज में सूपड़ा-साफ कर दिया।

देखें भारतीय कप्तान के इस शानदार जैस्चर की वीडियो

अफगानिस्तान बनाम भारत, तीसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको बताएं तो अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 221 रन बनाए।

टीम इंडिया के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 9 चौके व 11 छक्कों की मदद से 108 रनों की रिकाॅर्ड ब्रेकिंग पारी खेली। साथ ही अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन जोड़े।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 29, शिवम दुबे ने 14 और ईशान किशन ने 10 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किए, तो राशिद खान व अब्दुल्लाह अहमदजई को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब अफगानिस्तान टीम इंडिया से मिले 222 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 14.1 ओवरों में सिर्फ 94 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। नीतीश कुमार रेड्डी व रवि विश्नोई को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा अक्षर पटेल को 2 और जसप्रीत बुमराह व यश ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें – IND vs AFG: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

close whatsapp