IND vs AFG: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

IND vs AFG: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, कई दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

अभिषेक अब भारत की ओर से सबसे तेज टी20आई शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और भारत के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

बता दें अब यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक बन गया है। इस पारी के साथ अभिषेक ने कई रिकाॅर्ड्स को तोड़ने के साथ बहुत से दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है।

भारत के लिए इससे पहले सबसे तेज टी20आई शतक लगाने का रिकाॅर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। तो वहीं, ओवरऑल न्यूजीलैंड के फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में सेंचुरी लगाकर सुर्खियां बटोरीं थी। लेकिन, अब 26 वर्षीय अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक जड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक (फुल मेंबर)

30 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान
33 गेंद – फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका
35 गेंद – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश
35 गेंद – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
37 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड
37 गेंद – टिम डेविड बनाम वेस्टइंडीज

अफगानिस्तान को जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन

मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत हासिल करने के लिए 20 ओवर में 222 रनों की जरूरत है। मैच की पहली पारी के बारे में आपको बताएं तो भारत ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 221 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 9 चौके व 11 छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली, तो संजू सैमसन ने 35 गेंद में 50 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 और राशिद खान ने 1 विकटे हासिल किया।

ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे अर्शदीप सिंह? यहां जानें वजह 

close whatsapp