NZ के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, 2016 के बाद बना दिया खास 'रिकाॅर्ड'

NZ के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, 2016 के बाद बना दिया खास ‘रिकाॅर्ड’

आइए आपको कंबोज के इस खास रिकाॅर्ड के बारे में जानकारी देते हैं

Anshul Kamboj (Image Credit- Twitter X)
Anshul Kamboj (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 अक्टूबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आए और पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रनों पर ऑलआउट हो गई।

दूसरी ओर, इस मैच में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने इतिहास रच दिया और साल 2016 के बाद कीवी धरती पर एक खास रिकाॅर्ड भी बना दिया। बता दें अंशुल ने अपने कोटे के 10 ओवर में 2.22 की मामूली औसत से सिर्फ 22 रन खर्च किए। साथ ही उन्होंने मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

यह अब हाल के दिनों में किसी भारतीय गेंदबाज का वनडे क्रिकेट में सबसे किफायती बाॅलिंग स्पैल है। साथ ही यह साल 2016 के बाद किसी भी भारतीय गेंदबाज का वनडे फाॅर्मेट में सबसे किफायती स्पैल भी रहा। तो वहीं, ऑकलैंड मैदान पर अगर बेस्ट वनडे प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो यह जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस मैदान पर 10 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च किए थे।

भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 186 रन

दूसरी ओर, इस मैच में जीत हासिल करने के लिए मैन इन ब्लू को 50 ओवर में सिर्फ 186 रनों की जरूरत है। भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में सिर्फ 185 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने 38 रनों की बेस्ट पारी खेली। तो वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4, गुरनूर बराड़ ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए।

देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया कितनी जल्दी इस टारगेट को हासिल कर पाती है? खबर लिखे जाने तक भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 27* और विराट कोहली 29* रन बनाकर मौजूद हैं। बारिश की वजह से फिलहाल खेल रुका हुआ है और टीम को जीत के लिए 103 रनों की जरूरत है।

ये भी पढ़ें – ‘मुझे ज्यादा आजादी नहीं मिली’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी के दिनों में BCCI के दखल पर दिया बड़ा बयान 

close whatsapp